चार बच्चे पैदा करें हिंदू, हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने में लगी है: महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज
मध्य प्रदेश में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन के महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज ने बच्चे पैदा करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि भारत को हिंदुस्तान बनाना है तो कम से कम चार संतान होनी चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने इस बारे में कहा कि "आज आधा उत्तर प्रदेश चला गया है। उत्तर प्रदेश के 17 जिले हिंदू धर्म के नहीं रहे। आधा बंगाल जूझ रहा है। असम में 5 लाख लोगों के पास कोई पासपोर्ट-वीजा नहीं है, वहां 8-8 बच्चे हो रहे हैं और हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने में लगी हैं। अगर 2 बच्चों का टारगेट है और 3 कर रहे हो, तो हमें दे दो, हम बड़ा कर देंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "आज से 25 साल पहले 2 करोड़ थे, फिर हुए 9 करोड़, अब हो गए हैं 38 करोड़... हिंदुस्तान, इंडोनेशिया न हो जाए। इंडोनेशिया में रामलीला टिकट से देखी जाती है। इंडोनेशिया में कई जगह ऐसी हैं, जहां भगवान का नाम लिया जाए, तो काटकर फेंक दिया जाता है।"
श्रीमद्भागवत कथा मोहनपुरा के बड़नगर रोड स्थित श्री बाबाधाम मंदिर (अर्जी वाले हनुमान - 81 फीट) में चल रही है। गुरुवार को पांचवें दिन महामंडलेश्वर ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। यह कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चल रही है और इसका प्रसारण धार्मिक चैनलों पर हो रहा है।
महामंडलेश्वर ने इस मौके पर कहा, "सनातन संस्कृति को अगर बचाना है, तो माताओं को क्षत्राणी बनना होगा। हिंदू धर्म को बचाना है। आज हम उन्हें अल्पसंख्यक कहते हैं। वो दिन दूर नहीं, कश्मीर की तरह कल हम अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इसे हिंदुस्तान ही रहने देना है, तो सबको विचार करना चाहिए।" इस कथा में शुक्रवार को रुक्मणी विवाह का आयोजन होगा और 7वें दिन फूलों की होली मनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications