Ujjain news: कार्तिक माह के सोमवार पर महाकाल का नगर भ्रमण, भक्तों को दिए दर्शन

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

कार्तिक-अगहन माह पर सोमवार को बाबा महाकाल ने सवारी के रूप में अपने भक्तों को दर्शन दिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की अगहन माह की पहली व कार्तिक-अगहन (अगहन) माह की तीसरी सवारी सोमवार 04 दिसंबर को सायं 04 बजे निकली.

सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में पुजारी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर के श्री चन्द्रमौलीश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया.

Ujjain

रजत पालकी मे सवार हुए चन्द्रमौलीश्वर

पूजन उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर प्रजा का हॉल जानने नगर भ्रमण पर निकलें. पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) दिया गया। सवारी परंपरानुसार एवं पूर्ण गरिमामय तरीके से निकाली गयी. सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंचेगी. वहां क्षिप्रा के जल से भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर का अभिषेक उपरांत सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, होते हुए पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।

तोप से बाबा के आगमन की सुचना दी

सवारी में आगे तोपची, कडाबीन, पुलिस बैण्ड, घुडसवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान नगर वासियों को बाबा के आगमन की सूचना देते चलते नज़र आये. तोप की ध्वनि की जैसे ही श्रद्धालूओ ने आवाज सुनी उन्होंने ज्य श्री महाकाल के जयकारे लगाना शुरू कर दिए. बाबा की एक झलक पाकर भक्त निहाल हो गए. भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने दूर-दूर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं, जहां अब एक बार फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन प्राप्त किए हैं. कार्तिक महिने की अगली सवारी सोमवार को निकाली जाएगी.

ये भी पढ़े- Janhvi Kapoor ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+