Mahakal lok : सांसद ने चलाया ई - व्हीकल CM Shivraj हुए सवार, इस अंदाज में किया महाकाल लोक का भ्रमण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान नवनिर्मित महाकाल लोक का भ्रमण किया। सांसद अनिल फिरोजिया ने इलेक्ट्रॉनिक वाहन चलाया, जिसमें बैठकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकाल लोक में निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकाल लोक के अनुपम सौन्दर्य का अवलोकन करने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये श्रद्धालुओं से चर्चा की। उन्हें महाकाल लोक के अदभुत सौन्दर्य एवं पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियों की जानकारी दी और उनसे फीडबेक भी लिया।

ujjain

श्रद्धालुओं ने की सराहना

प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं देश के विभिन्न स्थानों से आये हुए श्रद्धालुओं ने महाकाल लोक की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि, महाकाल लोक अद्वितीय है एवं अनुपम है। इसकी तुलना किसी भी वस्तु से नहीं की जा सकती है। सभी ने एक स्वर में कहा कि वे यहां से जाने के बाद अपने परिचितों एवं स्वजनों को महाकाल लोक की अनुभव यात्रा के बारे में बतायेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे कि वे महाकाल लोक का भ्रमण एक बार अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक का अनुभव करना है तो मन में श्रद्धा का भाव लायें। इससे महाकाल लोक की अनुभूति दुगुनी हो जायेगी।

सांसद ने चलाया इलेक्ट्रॉनिक वाहन

महाकाल लोक के भ्रमण के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान जी इलेक्ट्रिक वाहन में सवार थे उसे सांसद अनिल फिरोजिया चला रहे थे साथ ही इस इलेक्ट्रिक वाहन में सीएम शिवराज सिंह चौहान और सांसद अनिल फिरोजिया के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, बहादुरसिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ई-रिक्शा में सवार होकर महाकाल लोक का अवलोकन किया।

बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक पहुंच रहे

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद अब महाकाल लोक को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में आम जनता अब महाकाल लोक को निहारने पहुंच रही है। प्रदेश और देश के अलग-अलग स्थानों से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं में महाकाल लोक को निहारने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+