Ujjain news: नए साल पर सभी श्रद्धालु कर सकेंगे महाकाल भस्म आरती के दर्शन, ऐसे मिलेगी एंट्री
Ujjain में नए साल पर महाकाल दर्शन के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने पर कार्तिकेय मण्डप रिक्त रखा जायेगा, जहां से चलित भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था की जायेगी। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने पर कार्तिकेय मण्डप रिक्त रखा जाकर श्रद्धालुओं के लिये भस्म आरती के दौरान चलित भस्म आरती दर्शन की व्यवस्था प्रात: से की जायेगी।
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिये मन्दिर प्रबंध समिति एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं वाले स्थानों तक आवागमन कर सके, इसके लिये दर्शन मार्ग मन्दिर परिक्षेत्र एवं निर्गम द्वार से जूता स्टेण्ड वाहन पार्किंग, लड्डू प्रसाद काउंटर, प्राथमिक उपचार सुविधा, पेयजल वितरण स्थल इत्यादि तक पहुंचने के लिये फ्लेक्स लगाये जायेंगे। बड़े गणेश मन्दिर के समीप एक बड़ा काउंटर एवं विक्रमादित्य टिले के समीप एक बड़ा काउंटर लड्डू प्रसाद का बनाया जायेगा, जहां श्रद्धालु दर्शन उपरान्त लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मन्दिर परिक्षेत्र के चारों ओर अस्थायी रूप से चयनित स्थानों पर पूछताछ एवं सहायता केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। इसी तरह सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए मन्दिर परिक्षेत्र एवं सम्पूर्ण दर्शन मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी सर्वेलेंस एवं एलईडी के माध्यम से सतत निरीक्षण किया जाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी।
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये अपने वाहन पार्क कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला एवं कलोता समाज धर्मशाला पर खड़े कर सकेंगे। इसी तरह इन्दौर रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रूद्राक्ष होटल के दांहिनी ओर पार्किंग व्यवस्था (शनि मन्दिर), शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय तिराहे पर हाउसिंग बोर्ड का मैदान, हरिफाटक ब्रिज के नीचे हाट बाजार, मेघदूत पार्किंग, इंजीनियरिंग कॉलेज का मैदान एवं प्रशांतिधाम पर पार्किंग व्यवस्था की जायेगी। उल्लेखनीय है कि इन पार्किंग स्थलों से बस सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।
श्रद्धालुओं के मध्य धार्मिक सौहार्द्र निर्मित करने अथवा धार्मिक आस्था को दृष्टिगत रखते हुए दर्शन मार्ग के अन्तर्गत चयनित मार्ग पर मंच बनाकर भजन मण्डलियां भगवान के भजन-गायन की प्रस्तुति देंगे, जिससे श्रद्धालुओं के मध्य धार्मिक वातावरण निर्मित किया जा सके। चारधाम मन्दिर पार्किंग स्थल से शक्तिपथ, त्रिवेणी मण्डपम से मानसरोवर भवन तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये टेन्ट एवं मेटिंग व्यवस्था की जायेगी। दशनार्थियों के लिये पेयजल व्यवस्था भी की जायेगी। इसी तरह चिकित्सा व्यवस्था भी की जायेगी।
बैठक में कलेक्टर ने सम्बन्धित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने के कारण कतारबद्ध दर्शन कराये जाने के लिये मजबूत बेरिकेटिंग की जाये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा कराई जायेगी। इसी तरह कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को भी तैनात किया जायेगा। विद्युत विभाग द्वारा सम्पूर्ण मन्दिर परिसर में आवश्यकता अनुसार विद्युत सज्जा की जायेगी और निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain news: नए साल पर महाकाल दर्शन करने वालों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications