Ujjain के हरसिद्धि मंदिर में लगे दीप स्तंभ ने पकड़ी आग, देखते ही देखते स्वाहा हो गए दर्जन भर दीप
उज्जैन स्थित हरसिद्धि शक्ति पीठ के दीप स्तंभ में अचानक आग लग गई। अचानक आग लग जाने के चलते दीप स्तंभ में स्थित एक दर्जन से ज्यादा दिए खंडित हो गए।

Recommended Video

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक हरसिद्धि शक्ति पीठ के दीप स्तंभ में अचानक आग लग गई। अचानक आग लग जाने के चलते दीप स्तंभ में स्थित एक दर्जन से ज्यादा दिए खंडित हो गए। आग लगते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जहां आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने दीपस्तंभ में लगी अग्नि पर काबू पाया। वहीं इस घटनाक्रम की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में लोग आसपास एकत्रित हो गए थे।
इस कारण लगी दीप स्तंभ में आग
मंदिर के पुजारी की माने तो दोपहर 1 बजे दक्षिण भारत से आई कुछ महिलाओं ने दीप स्तंभ के आसपास दीप प्रज्वलित किए थे। संभवत: इन्हीं में से कुछ दीप स्तंभ के पास पहुंच गए, जिसके चलते दीपस्तंभ में आग लग गई। दीपस्तंभ में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। वहीं दीपस्तंभ के निचले हिस्से में लगी आग को मंदिर के कर्मचारियों ने बुझा दिया तो वहीं ऊपरी हिस्से में लगी आग पर कर्मचारियों द्वारा काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्तंभ के ऊपरी हिस्से में लगी आग को बुलाया गया।
राजस्थान से आए कारीगर करेंगे निर्माण
मंदिर के पुजारी ने बताया कि, दीपस्तंभ में लगी आग के चलते लगभग एक दर्जन से ज्यादा दीप को नुकसान पहुंचा है, जिन्हें बनाने के लिए राजस्थान से कारीगरों को बुलाया जाएगा। वहीं जब तक दीपस्तंभ बन नहीं जाता, तब तक प्रतीकात्मक रूप से स्तंभ के नीचे दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। हरसिद्धि शक्तिपीठ के दीपस्तंभ में लगी आग को कुछ लोग चमत्कार भी मान रहे हैं, जहां लोगों का कहना है कि, आग अपने आप लगी है, और इसके चलते स्तंभ में लगे दीप प्रज्वलित हुए हैं। वहीं दूसरी ओर इस आग के कुछ और ही कारण निकल कर सामने आए हैं, जहां कुछ महिलाओं की ओर से स्तंभ के आसपास दीप जलाने से आग लगने का घटनाक्रम हुआ है।
ये भी पढ़े- Weather: अप्रैल के आखिर तक लू वाली गर्मी का इंतजार, आखिर क्या है मौसम बिगड़ने का कारण, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications