महाकाल पहुंची कंगना राणावत, मंगल ग्रह दोष निवारण के लिए किया भात पूजन
Ujjain News, उज्जैन। बॉलीवुड में ग्रह नक्षत्रों के दोष को मानने और उनके निवारण के विशेष पूजा अर्चना करने वालों की फेहरिस्त लम्बी है। इसमें बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत का नाम भी शामिल है।

यही वजह है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ( Kangana Ranaut At Mahakal ) मंगलवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उन्होंने मंदिर परिसर में हवन यज्ञ करने के साथ ही मंगलनाथ मंदिर में भात पूजन भी किया।
जानकारी के अनुसार ग्रह दशा को सुधारने के लिए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बहन के साथ मंगलवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची। मंदिर में हवन करने के बाद कंगना ने मंगलनाथ मंदिर में मंगल ग्रह दोष निवारण के लिए भात पूजन भी किया।
मीडिया से चर्चा करते हुए कंगना ने कहा कि एकादशी होने के कारण वे उज्जैन में विशेष पूजा करने आई है। भाजपा की समर्थक कंगना ने लोगों से अपील की है कि वे मतदान अवश्य करें। पूजन के बाद कंगना मुंबई रवाना हो गई।












Click it and Unblock the Notifications