Ujjain news: प्रहलाद पटेल और जगदीश देवड़ा ने किए महाकाल दर्शन, भगवान से की प्रार्थना

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

उज्जैन में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन- पूजन किये। पूजन मंदिर प्रबंध समिति सदस्य व पुजारी प्रदीप गुरु ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरुजी', द्वारा देवड़ा का सम्मान किया गया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल आदि उपस्थित थे।

उज्जैन में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद पटेल ने सपरिवार अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा पटेल का सम्मान किया गया।

Ujjain

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किए दर्शन

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अल सुबह परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भ गृह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन, दर्शन व अभिषेक किया और भारत विश्व गुरु बने ऐसी बाबा महाकाल से कामना भी की। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने गर्भग्रह से परिवार सहित बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक कर बाबा महाकाल की आरती की। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में पं. प्रदीप गुरु और पं. यश गुरु के आचार्यत्व मे महामृत्युंजय मंत्र के साथ बाबा महाकाल की आराधना भी की है। मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की, बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर रहे देश आगे बढ़े और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व गुरु बने और उच्च स्थान प्राप्त करें ऐसी बाबा महाकाल से में कामना करता हूं।

Recommended Video

    Ujjain news: प्रहलाद पटेल और जगदीश देवड़ा ने किए महाकाल दर्शन, भगवान से की प्रार्थना

    प्रहलाद पटेल ने किए महाकाल दर्शन

    मध्यप्रदेश के नवागत कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और उनका परिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने आज उज्जैन पहुंचा, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान पटेल बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए । इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही एक नया शिशु भी नजर आया जिसे पटेल अपनी गोदी में लेकर बैठे हुए थे। बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद प्रहलाद पटेल मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि यह हमारे पुरखों का पुण्य होगा और गुरुजनों का आशीर्वाद हम पर होगा जिससे हम बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ ले रहे है।

    ये भी पढ़े- Ujjain news: नए साल पर महाकाल दर्शन करने वालों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+