उज्जैन : महाकाल शरण में दिग्गज क्रिकेटर, दर्शन और पूजन कर लिया आशीर्वाद

इंदौर, 19 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों क्रिकेट का रोमांच देखने मिल रहा है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत दिग्गज क्रिकेटर अपना दम दिखा रहे हैं, तो वहीं भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर इंदौर से कुछ ही दूरी पर स्थित धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां क्रिकेटरों ने बाबा महाकाल का दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में दिग्गज क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी, सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा, रमेश पवार और राहुल शर्मा नजर आ रहे थे। वहीं क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आए।

गर्भ गृह में पहुंचकर किया पूजन

गर्भ गृह में पहुंचकर किया पूजन

जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना, मनप्रीत सिंह गोनी और प्रज्ञान ओझा समेत तमाम क्रिकेटरों ने गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। साथ ही दिग्गज क्रिकेटरों ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान क्रिकेटरों ने परंपरागत वस्त्र धारण किए हुए थे, साथ ही क्रिकेटर नंदी हॉल में बैठकर जाप करते नजर आए। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने पूजन अर्चन संपन्न कराया। वहीं पूजन अर्चन के बाद सभी क्रिकेटर इंदौर के लिए रवाना हो गए।

इंदौर में चल रही है क्रिकेट सीरीज

इंदौर में चल रही है क्रिकेट सीरीज

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों क्रिकेट का रोमांच देखने मिल रहा है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत विश्व के अलग-अलग देशों की क्रिकेट टीमें होलकर स्टेडियम में अपना दम दिखाती नजर आ रही है। लीजेंड्स की इन टीमों के बीच हो रहे रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए इंदौर के क्रिकेट प्रेमी भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

आखिरी दिन रोमांचक मुकाबला

आखिरी दिन रोमांचक मुकाबला

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आखिरी दिन खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने मिलेगा, जहां भारत की टीम इस दिन न्यूजीलैंड की टीम से टकराएगी तो वहीं इस मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेटर युवराज सिंह समेत तमाम बड़े नाम मैदान में दिखाई देंगे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां इस मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+