लव मैरिज के बाद पति ने पत्नी को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो, पुलिस जांच में कहानी कुछ और ही निकली

Ujjain News In Hindi, उज्जैन। मध्य प्रदेश के इंदौर में डीआरपी लाइन के पास रहने वाले एक युवक को अपनी पत्नी को सोशल मीडिया के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो भेजना महंगा पड़ गया।

Husband arrested For Blackmailing His Wife after Love Marriage

साइबर सेल उज्जैन के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गोमे के मुताबिक उज्जैन में रहने वाली युवती ने पिछले दिनों राज्य साइबर सेल के अधीक्षक जितेंद्र सिंह को शिकायत की थी। किसी शख्स द्वारा उसे हाइक मैसेंजर के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो लगातार भेजे जा रहे हैं और धमकाया जा रहा है।

युवती की शिकायत पर राज्य साइबर सेल ने जांच की तो इंदौर में रहने वाला मनीष पुष्पद नामक यह युवक पकड़ में आया। जांच में पता चला करीब 2 वर्ष पहले इंदौर में कोचिंग के दौरान मनीष और शिकायत करने वाली युवती की दोस्ती हुई थी।

कुछ दिन बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर ली थी, लेकिन परिवार के विरोध के चलते मनीष युवती को अपने साथ नहीं रख रहा था और उसे पत्नी का दर्जा भी नहीं दे रहा था। इस पर युवती ने उसकी पुलिस में शिकायत कर दी थी।

इसी शिकायत को वापस लेने के लिए मनीष लगातार उस पर दबाव बना रहा था और उसे अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर ब्लैकमेल कर रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिटाने की धाराओं में भी कायमी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+