Hartalika Teej 2024 पर अर्धनारीश्वर स्वरूप में दिखे भगवान महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन
Hartalika Teej 2024 को लेकर देश भर में भक्ति भाव नजर आ रहा है, जहां शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रही है। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी हरतालिका तीज पर भक्ति भाव का माहौल देखने मिल रहा है, जहां भगवान महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया है।
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में भगवान महाकाल का अर्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया है, जहां भगवान भोलेनाथ के स्वरूप के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोगों का मंदिर पहुंच रहे हैं।

धार्मिक नगरी उज्जैन में हरतालिका तीज का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है, जहां इस दिन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने दूरदराज से लोग मंदिर पहुंचते हैं। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने मिल रही है, जहां सभी भगवान भोलेनाथ को निहारना चाहते हैं। महाकाल मंदिर में हरतालिका तीज पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है, जहां इस दिन भगवान अर्धनारीश्वर स्वरूप में नजर आ रहे हैं। भगवान की भस्म आरती में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी, जहां भस्म आरती के बाद से ही शुरू हुए भगवान के दर्शन करने लोग मंदिर पहुंच रहे हैं।
हरतालिका तीज पर धार्मिक नगरी उज्जैन के साथ-साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कई विशेष आयोजन किया जा रहे हैं, जहां प्रदेश के लगभग सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने मिल रही है। इंदौर में हरतालिका तीज पर भजन संध्या आयोजित की जाती है, जहां शहर की मध्य स्थली राजवाड़ा पर होने वाली इस भजन संध्या में महिलाओं की बड़ी संख्या हिस्सा लेने पहुंचती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धार्मिक नगरी उज्जैन में भी हरतालिका तीज पर भक्ति भाव का माहौल देखने मिल रहा है, जहां भगवान महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया है।
ये भी पढ़े- Ujjain: महाकाल की महिमा देख भक्त चौंके, मंदिर के लिए दिया लाखों का दान












Click it and Unblock the Notifications