Gadar 2 की दिवानगी, 40 ट्रेक्टर के साथ सैकड़ों लोग पहुंचे सिनेमाघर, पिता की याद में बेटे ने दिखाई फिल्म
देशभर में इन दिनों ग़दर 2 फिल्म को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखने मिल रहा है, जहां उज्जैन जिले के घटिया स्थित बकानिया गांव में रहने वाले युवक ने अपने पिता की याद में लगभग 200 से ज्यादा लोगों को फिल्म दिखाई है, जहां युवक सभी लोगों को 40 ट्रैक्टर में लेकर सिनेमा घर पहुंचा था।
युवक ने सभी लोगों को फिल्म दिखाने के लिए पूरा सिनेमाघर बुक किया था, जहां युवक ने अपने पिता की याद में पूरा गांव को गदर 2 फिल्म दिखाई है। युवक की चर्चा हर तरफ हो रही है, जहां हर कोई युवा की सराहना करता नजर आ रहा है।

कुछ ऐसा है मामला
यह पूरा मामला उज्जैन जिले के घटिया स्थित बकानिया गांव का बताया जा रहा है, जहां रहने वाले धर्मेंद्र जाट के पिता लक्ष्मी नारायण जाट फिल्म अभिनेता सनी देओल के खास फैंस में से एक माने जाते थे। 21 साल पहले जब उन्होंने सनी देओल की ग़दर फिल्म देखी थी, तभी से उन पर इस फिल्म को देखने का जुनून छा गया था। इतना ही नहीं युवक के पिता कई बार गदर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे थे। युवक के पिता की इच्छा थी कि, गांव का हर व्यक्ति इस फिल्म को देखें। इसलिए उन्होंने टीवी और विसियार गांव में मंगा कर फिल्म देखने की व्यवस्था भी की थी। वहीं अब पिता की इच्छा को बेटे ने पूरा किया है, जहां बेटा पूरे गांव को लेकर गदर 2 फिल्म देखने सिनेमा घर पहुंचा था।
गदर 2 फिल्म को लेकर उत्साह
इन दिनों देशभर में फिल्म अभिनेता सनी देओल की गदर2 फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। इन दिनों फिल्म अभिनेता सन्नी देओल की फिल्म गदर 2 बड़े पर्दे पर जमकर धूम मचा रही है, जहां बड़ी संख्या में लोग गदर 2 देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इधर, फिल्म अभिनेता सन्नी देओल भी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो देशभर में इन दिनों ग़दर 2 फिल्म को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखने मिल रहा है, जहां उज्जैन जिले के घटिया स्थित बकानिया गांव में रहने वाले युवक ने अपने पिता की याद में लगभग 200 से ज्यादा लोगों को फिल्म दिखाई है, जहां युवक सभी लोगों को 40 ट्रैक्टर में लेकर सिनेमा घर पहुंचा था।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में बढ़ सकती है कड़कनाथ की डिमांड, अभी से तैयार हो रहे चूजे












Click it and Unblock the Notifications