Sawan 2022: आज से ठीक 100 साल पहले महाकाल मंदिर का स्वरूप, तस्वीरों में देखिए झलक

उज्जैन, 29 जुलाई: सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर आपको कुछ ऐसी तस्वीरें या वीडियो देखने मिल जाते हैं, जो काफी प्राचीन होते हैं, या फिर जिनका इतिहास से संबंध होता है। वहीं इन दिनों भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है, जहां सावन माह में भक्त अपने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं, तो वहीं भक्ति भाव के साथ अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला भी जारी है। इस बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब छाया रहा, जिसे आज से ठीक 100 साल पहले विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर का बताया जा रहा था। इस वीडियो में भगवान शिव की आज से ठीक 100 साल पहले किस तरह से आराधना की जाती थी उसे भी दर्शाया गया था।

अत्यंत ही प्राचीन है यह वीडियो

अत्यंत ही प्राचीन है यह वीडियो

सोशल मीडिया और साथ ही साथ अलग-अलग यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया महाकाल मंदिर का यह वीडियो अत्यंत ही प्राचीन लग रहा है, जहां इस वीडियो के 100 साल पुराना होने का दावा भी किया जा रहा है। इस वीडियो में श्रद्धालु भगवान महाकाल का पूजन अर्चन करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं इस वीडियो में भगवान महाकाल की ठीक 100 साल पहले किस तरह से आरती और आराधना की जाती थी, उसे भी दर्शाया गया है।

देखते ही देखते बदल गया मंदिर का स्वरूप

देखते ही देखते बदल गया मंदिर का स्वरूप

यदि इस वायरल वीडियो को सही माना जाए तो देखते ही देखते मंदिर के स्वरूप में कितना बदलाव हुआ है, यह भी समझा जा सकता है। पहले जहां सिर्फ मंदिर हुआ करता था, तो वहीं अब महाकाल कॉरिडोर का निर्माण भी महाकाल मंदिर परिसर के आसपास कर दिया गया है। साथ ही साथ मंदिर का विस्तार भी हो चुका है, इतना ही नहीं अब महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है, जिसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन अलग-अलग तरह की व्यवस्था में जुटा रहता है।

सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व

सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय होता है, जहां इस माह में भगवान शिव भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। यही कारण है कि, सावन माह में भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस माह में कई सारे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। साथ ही साथ इस माह में कावड़ यात्राओं का सिलसिला भी जारी रहता है। सावन माह में भक्त भगवान भोलेनाथ की अलग-अलग तरह से पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं।

दूर-दूर से आए भक्त कर रहे दर्शन

दूर-दूर से आए भक्त कर रहे दर्शन

सावन माह में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, जहां भक्त बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आते हैं। सावन में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का विशेष महत्व होता है, जिसके चलते हर कोई भगवान महाकाल के दर्शन पाना चाहता है। सावन माह के ही प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलते हैं, जहां वे पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+