Ujjain news: चुनाव आयोग ने दी कार्तिक मेले की परमिशन, अबकी बार क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन का प्रसिद्ध कार्तिक मेला इस बार भी लगेगा। चुनाव आयोग ने मेला लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। शिप्रा किनारे लगने वाले इस पारंपरिक मेले का उज्जैन नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।
इस बार आचार संहिता के चलते मेले को लेकर शुरू से असमंजस बना हुआ था। इसलिए प्रशासन ने भी मेला लगाने के लिए अब तक कोई तैयारी नहीं की थी। लेकिन अब जब चुनाव आयोग से इसके लिए हरि झंडी मिल गई है, तो ताबड़तोड़ नगर निगम प्रशासन मेला लगाने की तैयारी में जुट गया है।

कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा से मेला शुरू होता है। लेकिन इस बार पूरा मेला लगने में कुछ समय लग सकता है। अधिकारियों की माने तो दिसंबर के पहले सप्ताह से मेला शुरू होगा क्योंकि इसके लिए निगम प्रशासन को कई तरह की व्यवस्था के लिए टेंडर करने होते हैं। उज्जैन में परंपरागत तरीके से हर वर्ष लगने वाले कार्तिक मेले के लिए तेजी से तैयारियां करनी होंगी। 27 नवंबर से शिप्रा के तट पर कार्तिक मेला लगेगा।
दरअसल, आचार संहिता का असर उज्जैन के कार्तिक मेले में भी देखने को मिला जिसके चलते उज्जैन में लगने वाले कार्तिक मेले पर अनुमति को लेकर संशय बना हुआ था। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से कार्तिक मेले के आयोजन की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखा गया था, जिसमें कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, मेले व इसके तैयारी के लिए टेंडर की अनुमति आ गई है, अब निगम कमिश्नर यह तय करेंगे की किस प्रकार से तैयारियां की जाना है।
हर वर्ष शिप्रा नदी के किनारे पर कार्तिक मिले का आयोजन एक महीने की लिए किया जाता है जो कि कार्तिक पूर्णिमा पर होता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 26, 27 नवंबर से शुरू होना है इसलिए आज से एक सप्ताह भी बमुश्किल है जिसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को तैयारिया पूर्ण कर कार्तिक मेले का आयोजन करवाना है। निगम कमिश्नर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि, हर वर्ष मेले का आयोजन शिप्रा किनारे एक महीने के लिए आयोजित होता है। ऐसे में इसकी तैयारी के लिए काफी वक्त लगता है, क्योंकि आचार संहिता लागू है तो आयोजकों को प्रमुख रूप से यह ध्यान रखना होगा कि मेले में किसी भी तरह से राजनीतिक प्रचार-प्रसार व आयोजन ना हो क्योंकि कार्तिक मेले को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि, मतदान के बाद मेले का आयोजन किया जा सकता है, लिहाजा अब तैयारी शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कार्तिक मेले में बिकने आए गधे और खच्चर, सलमान और आलिया की कीमत 45 हजार पार












Click it and Unblock the Notifications