उज्जैन : महाकाल शरण में TV स्टार्स, एकता कपूर ने रिद्धिमा डोगरा के साथ किया पूजन

उज्जैन, 21 सितंबर : टीवी की दुनिया का बड़ा नाम और शानदार टीवी शो को प्रोड्यूस करने वाली मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची, जहां उन्होंने मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर गर्भ गृह में भात पूजन किया। साथ ही एकता कपूर लगभग 3 घंटे तक मंदिर में ही मौजूद रही हैं। वहीं इसके बाद एकता कपूर महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन के लिए पहुंची, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एकता कपूर के साथ अभिनेत्री रिद्धिमा डोगरा भी नजर आ रही थी।

भगवान मंगलनाथ का किया जाप

भगवान मंगलनाथ का किया जाप

जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर एकता कपूर भगवान मंगलनाथ के मंदिर में कई सालों पहले आई थी। बताया जाता है कि, भगवान मंगलनाथ में उनकी गहरी आस्था है। वहीं इसके बाद अब एक बार फिर एकता कपूर ने मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर भारत पूजन किया। साथ ही लगभग 3 घंटे तक एकता कपूर ने मंदिर में भगवान मंगलनाथ की आराधना की है। एकता कपूर ने अपने उज्जैन दौरे के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी, जहां उन्होंने सिर्फ और सिर्फ मंगलनाथ और महाकालेश्वर समेत कुछ मंदिरों में भगवान का दर्शन करने के साथ ही पूजन अर्चन में शामिल हुई।

कई पॉपुलर टीवी शो की प्रोड्यूसर रही हैं एकता कपूर

कई पॉपुलर टीवी शो की प्रोड्यूसर रही हैं एकता कपूर

प्रोड्यूसर एकता कपूर टीवी सीरियल की दुनिया का बड़ा नाम हैं, जहां एकता कपूर ने अब तक कई पॉपुलर टीवी शो को प्रोड्यूस किया है, जिनमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर कि जैसे टीवी शो प्रमुख रहे हैं। इसी के साथ एकता कपूर के साथ उज्जैन आई अभिनेत्री रिद्धिमा डोगरा भी कुमकुम भाग्य और दीया बाती हम जैसे पॉपुलर टीवी शो में काम कर चुकी हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर और अभिनेत्री रिद्धिमा डोगरा ने धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान मंगलनाथ और बाबा महाकालेश्वर का दर्शन कर पूजन अर्चन किया है।

मंगलनाथ मंदिर में भात पूजन का महत्व

मंगलनाथ मंदिर में भात पूजन का महत्व

धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित भगवान मंगलनाथ का मंदिर अति प्राचीन है। साथ ही यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध होने के साथ-साथ कई धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि, यहां दूर-दूर से श्रद्धालु भात पूजन के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं यहां अक्सर बॉलीवुड और टीवी कलाकार भी दिखाई देते हैं, जहां प्रोड्यूसर एकता कपूर और अभिनेत्री रिद्धिमा डोगरा से पहले अभिनेता महेश मांजरेकर समेत तमाम बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भगवान मंगलनाथ के दर्शन कर भात पूजन करा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+