Ujjain News: गंदा नाला देख कलेक्टर भड़के, अब इन्हें मिलेंगे कार्रवाई के नोटिस

उज्जैन में कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह शहर का सघन भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर के प्रमुख नाले नालियों की साफ सफाई कार्य का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कुछ नालों में गंदगी और पानी के जाम होने की स्थिति पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते कहा कि, बारिश को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 दिनों में सभी प्रमुख नाले नालियों की वास्तविक रूप से सफाई की जाए। ताकि वर्षा के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो।

Ujjain

साथ ही ऐसे अनाधिकृत निर्माण जिनके कारण नालों की निकासी बाधित हो रही है, उन्हें भी चिन्हित कर संबंधित को नोटिस देकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

सबसे पहले कलेक्टर सिंह जोन 6 अंतर्गत आदर्श नगर पहुंचे उन्होंने यहां स्थित नाले से निकासी की स्थिति देखीं। उन्होंने शिप्रा विहार का भी भ्रमण कर यहां स्थित नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को एकता नगर और लोहरपट्टी स्थित नाले में गंदगी और पानी के जाम की स्थिति मिली, जिस पर कलेक्टर सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नालों की अच्छे से सफाई कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने लो लाइन एरिया डाबरी पीठा से पैदल भ्रमण कर लोहे के पुल तक जल की निकासी देखी। उन्होंने वार्ड नंबर 24 में नाले का चैंबर खुलवाकर नाले में पानी के बहाव का अवलोकन किया। उन्होंने बेगम बाग के नाले से लेकर रुद्र सागर तक भी जल निकासी का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वर्षा पूर्व नाली-नालियों की व्यवस्थित ढंग से साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह शहर का सघन भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर के प्रमुख नाले नालियों की साफ सफाई कार्य का बारीकी से अवलोकन किया।

ये भी पढ़े- Indore News: हत्या के आरोपी ने पुलिस पर किया फायर, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+