उज्जैन हादसा: CM Shivraj ने ट्वीट कर जताया दुख, पूर्व CM कमलनाथ ने की हर संभव मदद की मांग

उज्जैन, 22 अगस्त: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया, जहां स्कूली बच्चों से भरी जीप ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, तो वहीं 11 बच्चे गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है, तो वहीं गंभीर घायल बच्चों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। उधर, घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। यह सभी बच्चे नागदा के स्कूल के बताए जा रहे हैं। यह हादसा उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुआ। वहीं इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख

हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, उज्जैन के पास नागदा में स्कूली बच्चों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मैं सभी घायलों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति ।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने की ये मांग

पूर्व सीएम कमलनाथ ने की ये मांग

हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सभी बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, सभी पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद हो, उधर हादसे के बाद पुलिस ने दोनों ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है। फिलहाल बच्चों के इलाज पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्हेल-नागदा मार्ग पर दुखद हादसा हुआ

उन्हेल-नागदा मार्ग पर दुखद हादसा हुआ

कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, आज उन्हेल-नागदा मार्ग पर एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें जो स्कूली बच्चे जा रहे थे तूफान गाड़ी से उसका एक्सीडेंट हुआ, और उसमें अभी तक हमें जो जानकारी मिली है, 4 बच्चों की मृत्यु हुई है, और 11 बच्चे जो हैं जिनका ट्रीटमेंट अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जो भी ट्रीटमेंट जहां-जहां चल रहा है, लगातार हम लोग टच में है, और सभी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों से हमारी बातचीत हो रही है। बहुत भली भांति सभी का इलाज हो जाए, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+