Ujjain news: हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ, CM ने स्टॉल्स पर सीखा उत्पाद बनाने का तरीका
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को कालिदास अकादमी के परिसर में जिला पंचायत द्वारा आयोजित हाथकरघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर फीता काटकर हस्तशिल्प मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर और उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण किया। उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्प मेले में लगाई गई कुछ स्टाल्स पर पहुंचकर वहां हस्तशिल्पियों द्वारा बनाये गये उत्पादों का अवलोकन किया, और उनकी प्रशंसा की।

CM ने की सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के अटल अनुभूति उद्यान में आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रमदान किया, एवं नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। स्वच्छता को लेकर संदेश देते हुए सीएम मोहन यादव ने हाथ में झाडू लेकर साफ सफाई की, इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेडा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश
सीएम मोहन यादव ने कहा की, हम शपथ लेते हैं कि बाबा महाकाल की पुण्य नगरी उज्जैन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यादव ने कहा की, हम सभी का परम सौभाग्य है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है, और यह मध्यप्रदेश का भी सौभाग्य है कि पूरे देश में स्वच्छता का तमगा अगर किसी को मिला है तो इंदौर शहर को मिला है. इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- Mahakal को श्रद्धालु ने भेंट किया चमचमाता मुकुट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications