Mahashivratri 2024: CM मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन, भगवान से कही मन की बात

Mahashivratri महापर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी श्री आकाश शर्मा ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Ujjain

महाकाल दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मैंने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर जगत के मंगल और कल्याण की कामना की। बाबा महाकाल की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए पहुंची है। सुबह से ही श्रद्धालु कतार बंद होकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। रात लगभग 2 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद भस्म आरती की शुरूआत हुई।

प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे सुबह 4 बजे से भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा चलित दर्शन व्यव्स्था के जरिए भगवान महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। आम दिनों पर महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुलते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकाल मंदिर के कपाट तय समय से लगभग 2 घंटे पहले यानी रात 2 बजे से ही खुल गए हैं।

प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे सुबह 4 बजे से भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा चलित दर्शन व्यव्स्था के जरिए भगवान महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।

ये भी पढ़े- Mahashivratri 2024: महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता, भस्म आरती में दिखा अनूठा नजारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+