Ujjain news: मनचले ने फर्जी TI बनकर शादीशुदा महिला को लगाया फोन, बोला- फोटो भेजो वरना बेटी को उठा लूंगा
उज्जैन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची, और मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश के उज्जैन से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची, और मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, मनचला उसे रात को फोन करता है, और फोटो सेंड करने की बात कहता है। इतना ही नहीं मनचला उसे फोटो ना सेंड करने पर उसकी बेटी को उठा लेने की धमकी तक देता है। मनचले की इस हरकत से पीड़िता उसकी बेटी और उसकी मां परेशान हो चुकी है, उन्होंने लगातार परेशान होने के बाद पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता की मां ने सुनाई आपबीती
पीड़िता की मां ने बताया कि, 20 तारीख की रात को मेरी बेटी के पास फोन आता है, लगभग 11 बजे के आसपास और वह मेरी बेटी से बदतमीजी कर रहा था, और बोल रहा था कि आपका फोटो सेंड करो, मैं आपको लाइक करता हूं, अगर आपने फोटो सेंड नहीं किया तो आपकी जो बेटी है, जो स्कूल में पढ़ती है, उसको स्कूल का नाम पता सब कुछ पता है। मैं उस बच्ची के साथ कुछ भी कर सकता हूं, उस बच्ची को उठा सकता हूं। महिला ने बताया कि, फोन लगाने वाले युवक अपने आपको महाकाल थाने का प्रभारी बता रहा था। साथ ही वह बता रहा था कि उसका पिता इंदौर में डीएसपी है।
महिला ने की ये मांग
महिला ने बताया की, हम माधव नगर थाने में शिकायत करने आए हैं, हमने पुलिस से निवेदन किया है कि, जल्द से जल्द कारवाई की जाए। क्योंकि हम बाहर नहीं जा पा रहे हैं, महिला ने बताया कि, उसका पति नहीं है, वह बाहर काम करने जाती है, घर में उसकी बेटी और उसकी बेटी अकेली रहती है। महिला ने पुलिस से मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे और हमें सुरक्षित महसूस कराए। बहरहाल, महिला से मिली शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जहां पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है।
ये भी पढ़े- Love affair: बॉयफ्रेंड से परेशान होकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने दी जान, पति ने दिखाया पूरा वीडियो












Click it and Unblock the Notifications