दुष्कर्म मामले में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, बेहोश कर महिला के मांग में भर दिया था सिंदूर
Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी को दुष्कर्म के आरोप में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह उसका रिश्ता तुड़वा देता था, और तेजाब डालने की धमकी देता था।
महिला थाना बड़वानी की प्रभारी अलका मेनिया के जानकारी मुताबिक एक महिला शासकीय कर्मचारी द्वारा की गई शिकायत पर कदम उठाया गया है। इस मामले में डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी को भोपाल से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे वहां मीटिंग अटेंड करने गए थे। वह फिलहाल उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अभय सिंह को आज कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल बड़वानी भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को महिला कर्मचारी ने शिकायत की थी की 2016 में जब डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी बड़वानी के एसडीएम थे तब, उनकी पत्नी को उन दोनों के संबंधों पर शक था। इसलिए उन्होंने शासकीय कर्मचारी के परिवार से विवाद किया था। डॉक्टर खरारी के उसकी पत्नी से भी संबंध ठीक नहीं थे और आए दिन सड़क पर विवाद होते थे। पत्नी ने भी कई बार प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए डॉक्टर खराड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। दोनों फिलहाल अलग रहते हैं और डॉक्टर खरारी अपनी पत्नी को भरण पोषण का भत्ता देता है। दोनों के तीन बच्चे हैं।
डॉक्टर खरारी की पत्नि ने शासकीय कर्मी महिला और उसके परिवार के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा दिया। मामला दर्ज हो जाने पर महिला कर्मचारी परेशान हो गयी और उसे अपना भविष्य खराब होता नजर आया। डॉक्टर खरारी ने महिला कर्मचारी को आश्वस्त किया कि वह उसके मामले को खत्म करवा देगा। उसने पीएससी कोचिंग देने और मामला खत्म करवा देने के लिए महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसका लगातार यौन शोषण किया।
उज्जैन जाने के बाद भी उसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा और इसके चलते महिला की शादी में भी बाधा उत्पन्न हुई। डॉक्टर खरारी महिला का जहां भी रिश्ता तय होता था, यह कहते हुए तुड़वा देता था कि वह उसकी पत्नी है। महिला की शिकायत के अनुसार डॉक्टर खरारी उसे बेहोश कर सिंदूर भरकर फोटो भी खींच लेता था। ताकि वह यह सिद्ध करें कि वह उसकी पत्नी है। वह फोन पर उसके चेहरे पर तेजाब डाल कर खराब कर देने और उसका अपहरण कर लेने की धमकी भी देता था। उसका यह कहना था कि यदि वह उसकी नहीं हुई तो किसी और कि नहीं हो सकती।
बता दें इससे पहले भी वे अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहे हैं। पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद बीते वर्ष ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर के रुप में भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications