Ujjain News: शातिर चोर ने ATM पर डाला डाका, CCTV से बचने के लिए अपनाया ये तरीका
मध्य प्रदेश के उज्जैन से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां ATM से पैसे चुराने वाला चोर हेलमेट पहनकर घुसता फिर CCTV कैमरे पर कलर स्प्रे छिटक कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने ATM रिपेयरिंग का काम करने वाले इस चोर को गिरफ्तार किया है, जहां चोर के साथ उसका साथी भी पुलिस गिरफ्ता में आया है। वहीं अब पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील में एटीएम से 29 जुलाई को लगभग 23 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया था, जहां एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर हेलमेट पहनकर एटीएम में दाखिल हुए और फिर CCTV कैमरे पर कलर स्प्रे छिटककर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटनाक्रम के लगभग 6 दिन बाद बैंक कर्मियों को इस घटनाक्रम की जानकारी लगी तो तुरंत बैंक कर्मियों ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की जांच की तो आरोपी कोई और नहीं बल्कि एटीएम रिपेयरिंग करने वाला युवक निकला, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 22 लाख रूपए बरामद कर लिए हैं।
उज्जैन एसपी ने कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता कर इस घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि, एटीएम रिपेयरिंग करने वाले युवक ने इस घटना को अपने साथी के साथ मिलाकर अंजाम दिया है। 26 जुलाई को बैंक में कैश डालने आई टीम के द्वारा डाले गए एटीएम पिन को युवक ने देख लिया था, जिसके बाद 29 जुलाई को घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 लाख 93 हजार रूपए बरामद कर लिए गए हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस थाने में रील बनाई, पहले हेकड़ी दिखाई, फिर कान पकड़कर माफी मांगी












Click it and Unblock the Notifications