Ujjain : महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, देखने उमड़े लोग, देखें VIDEO
उज्जैन, 13 अगस्त। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के लिए चल रही नवीन परिसर खुदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग निकला है। फिलहाल प्रशासन ने इस शिवलिंग को सुरक्षित कर आसपास की खुदाई पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ के मार्गदर्शन करवाना शुरू की गई है। पुरातत्व विभाग की टीम ने शिवलिंग को 1011 शताब्दी पूर्व का माना जा रहा है। खुदाई के बाद शिवलिंग बाहर निकाला जाएगा।
Recommended Video

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के विस्तार का काम चल रहा
बता दें कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के विस्तार का काम चल रहा है। एक साल से खुदाई की जा रही है। खुदाई के दौरान परमार कालीन मंदिर का ढांचा कुछ दिन पूर्व सामने आया था। उसके बाद भोपाल से आई पुरातत्व विभाग की टीम की देख-रेख में खुदाई चल रही है। काम आगे बढ़ा तो उसमें परमार कालीन वास्तुकला का बेहद खूबसूरत मंदिर निकला था।

शिवलिंग को चादर से ढक दिया
मंदिर के आगे की तरफ चल रही खुदाई के दौरान एक बड़े शिवलिंग का भाग भूगर्भ में दिखाई दिया है। धीरे-धीरे खोदा गया तो शिवलिंग की पूरी जिलहरी बाहर आ गई। इसकी सूचना मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने खुदाई वाले स्थान पर पहुंच सोमवार को शिवलिंग को चादर से ढक दिया।

विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में खुदाई
इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग के शोध अधिकारी दुर्गेंद्र सिंह जोधा को दी गयी है। इस स्थान पर अब आगे पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में खुदाई कर शिवलिंग निकाला जाएगा।

टीम के सदस्य उज्जैन पहुंचे
मीडिया से बातचीत में पुरातत्व अधिकारी दुर्गेंद्र जोधा ने बताया कि टीम के सदस्य उज्जैन पहुंचे और 30 मई को महाकाल मंदिर के आगे के भाग में खुदाई के दौरान माता की प्रतिमा और स्थापत्य खंड सहित कई पुरातत्व अवशेष मिले थे।

2100 साल पुरानी दीवार भी मिली
उन पर पुरातत्व विभाग का शोध जारी है। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण खुदाई में निकले 11 वीं शताब्दी के 1000 वर्ष पुराने परमार कालीन मंदिर का ढांचा पूरा साफ़ साफ बाहर दिखाई देने लगा था। ग्यारहवीं-बारहवीं शताब्दी का मंदिर नीचे दबा हुआ है, जो उत्तर वाले भाग में है। दक्षिण की तरफ चार मीटर नीचे एक दीवार मिली है जो करीब करीब 2100 साल पुरानी हो सकती है।
{document1}
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications