उज्जैन से अयोध्या भेजे 5 लाख लड्डू, प्राण प्रतिष्ठा के बाद शिव नगरी के लड्डुओं से लगेगा भगवान का भोग
Ayodhya Ram Mandir: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। इन्हें प्रसाद के रूप में उपयोग किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अन्य मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार और योग किया।

डॉक्टर मोहन यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा हम 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर से 5 लाख लड्डू भेजने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुगल बादशाह बाबर ने अयोध्या में मंदिर तोड़ा था। उन्होंने पूछा, अब जब इसका पुनर्निर्माण हो रहा है तो इस शुभ अवसर का जश्न मनाने में मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को विशेष तारीखो पर विभिन्न राज्यों से रामलला के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। यह तारीख केंद्र सरकार बताएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, 17 लाख साल पुराना अयोध्या और रामलला का प्रसंग है। हम तो और सौभाग्यशाली हैं। अयोध्या बुला रही है और भक्त जा रहे हैं, आंखों के सामने वो दृश्य देखने।
पीएम नरेंद्र मोदी के नर्दिेशानुसार हम सभी 22 जनवरी की बजाए जब जिस राज्य को तारीख दी जाएगी, उस दिन वहां जाएंगे। 2 हजार साल पहले की मध्य प्रदेश की धरती से सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण करवाया था। उसी मंदिर को 500 साल पहले बाबर ने तोड़ा। तो मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। जब दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम विक्रमादित्य की नगरी से, महाकाल से 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद भेजने वाले हैं। मध्य प्रदेश सरकार इस अवसर पर पूरे उत्सव को अवस्मिरणीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications