चाय वाले के खाते में जमा हुए 5 करोड़, 18 लाख रुपए निकाल सबसे पहले किया ये काम
उज्जैन, 14 मार्च। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चाय वाले बैंक खाते में 5 करोड़ रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है। रोजाना 90 लाख का ट्रांजेक्शन हो रहा था। चाय वाले ने उन रुपयों से घर भी खरीद लिया और बाद में हकीकत जानकार उसके होश उड़ गए।

दरअसल, हुआ यह कि उज्जैन में चाय बेचने वाले युवक राहुल मालवीय को फनी रील्स और रियल इस्टेट के काम की बात कहकर सौरभ समेत कुछ लोगों ने 25 हजार रुपए महीने देने की बात कही। उसे रील्स बनाने की ट्रेनिंग भी दी गई।
इसके बाद युवक को इंदौर के वर्ल्डकप चौराहा स्थित होटल में 7 दिन रुकवाया गया और उसके चार बैंक में खाते खुलवाए गए। 7 दिन के बाद युवक उज्जैन वापस आया और अपने काम पर लग गया। धीरे-धीरे उसके खातें में लाखों रुपए का लेनदेन होने लगा। बैंक अधिकारियों ने इस बात की जानकारी उसे दी तो उसने ट्रेनिंग देने देने वालों से संपर्क साधा।
उन्होंने लड़के से कहा कि जो चल रहा है। चलने दो। उसमें से कुछ पैसे चाहिए तो ले लो. ये सुनकर लड़के ने 18 लाख रुपये निकाले और घर ले लिया। इस घर में वह अपनी मां के साथ रहने लगा।
उसकी मां ढाबे पर खाना बनाती है। मकान खरीदने के बाद राहुल की परेशानी बढ़ गई और उससे पूछताछ होने लगी तो वह दोस्त के साथ पुलिस के पास पहुंचा और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद बवाल मच गया।
युवक के खाते में हर दिन 90 लाख का पेमेंट आने लगा तो वह दंग रह गया। धीरे-धीरे करके उसके खाते में 5 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर हो गए। उसे जब बैंक अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी तो उसने ट्रेनिंग देने वालों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की। पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो इस मामले में एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जांच सीएसपी हेमलता अग्रवाल को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मीडिया से बातचीत में राहुल की मां जयश्री मालवीय ने कहा कि बेटा एक आंख से देख नहीं सकता। स्वभाव का भी सीधा है। बीते साल दीपावली के करीब दस दिन पहले राहुल को चाय की दुकान पर सौरभ मिला था। वह इंदौर का रहने वाला है। सौरभ युवक के सीधेपन का फायदा उठाते हुए उसके खाते काली कमाई के रुपए जमा करवाए हैं। दूसरी ओर सौरभ ने कहा कि वह चाय की दुकान में हर महीने हजारों रुपये नहीं कमा सकता।












Click it and Unblock the Notifications