Jodhpur : पति की प्रेमिका पर टूट पड़ी पत्नी, देखें राजस्थान के इस हाई वोल्टेज ड्रामा का Video
जोधपुर । राजस्थान के जोधपुर में पति-पत्नी और 'वो' का मामला सामने आया है। पति की प्रेमिका को देखते ही पत्नी उस पर टूट पड़ी और काफी देर तक उनका हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच किसी ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

जोधपुर पारिवारिक न्यायालय का मामला
बता दें कि राजस्थान के जोधपुर के प्रकाश और उसकी पत्नी नीमा देवी के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। पत्नी ने भरण पोषण के लिए उसके खिलाफ न्यायालय में वाद भी दायर कर रखा है। सोमवार को प्रकाश अपनी प्रेमिका नैना के साथ जोधपुर पारिवारिक न्यायालय के अधिवक्ता बृजेश पारीक के पास आया था।

अचानक पहुंची पत्नी ने कर डाली पिटाई
इसी दौरान प्रकाश की पत्नी नीमा देवी भी वहां पहुंच गई। वे जोधपुर सेशन न्यायालय परिसर में पारिवारिक न्यायालय के सामने स्थित ओपन एयर चेंबर के पास थे। उस समय अचानक पत्नी नीमा देवी की प्रेमिका नैना के साथ कहासुनी हो गई और नीमा ने उसकी पिटाई कर डाली।

भरण पोषण भी बंद कर दिया
साथ ही नीमा देवी ने पति पर आरोप लगाया कि वह तलाक दिए बिना ही उसे व उसके बच्चों को छोड़कर इस महिला के साथ शादी करके रह रहा है। पति ने उसका भरण पोषण भी बंद कर दिया है जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। पिटाई के दौरान नैना के चीखने चिल्लाने के बाद अधिवक्ता व प्रेमी प्रकाश ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। पारिवारिक न्यायालय में महिला ड्यूटी कांस्टेबल मौके पर पहुंची और नीमा देवी को गिरफ्तार कर जोधपुर के उदय मंदिर थाने ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications