रात को प्रेमिका की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दुकान का ताला तोड़कर प्रेमी चुरा लाया 20 हजार का यह सामान

उदयपुर। अक्सर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे की जिद पूरी करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसा ही मामला राजस्थान के उदयपुर में सामने आया है। यहां पर आधी रात को अपनी प्रेमिका के खातिर प्रेमी एक दुकान में चोरी कर डाली।

उदयपुर के​ चित्रकूट नगर की घटना

उदयपुर के​ चित्रकूट नगर की घटना

हुआ यह था कि उदयपुर के​ चित्रकूट नगर ऋषभ जैन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी दुकान में चोरी हो गई। करीब बीस हजार रुपए का सामान चुराया गया है। पुलिस ने दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। उनमें दो युवक दुकान में चोरी करते दिखे।

सख्ती बरतने पर सच उगल दिया

सख्ती बरतने पर सच उगल दिया

एक युवक की पहचान चित्रकूट नगर के रहने वाले ही अविनाश के रूप में हुई। पुलिस ने अविनाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता। बाद में सख्ती बरतने पर सच उगल दिया, जो पुलिस के लिए चौंकाने वाला है।

 प्रेमिका चॉकलेट खाने की जिद कर रही थी

प्रेमिका चॉकलेट खाने की जिद कर रही थी

पुलिस के अनुसार अविनाश ने बताया कि रात को उसकी प्रेमिका चॉकलेट खाने की जिद कर रही थी। वह चॉकलेट लाने के लिए बाजार गया, मगर तब दुकान बंद हो चुकी थी।

700 चॉकलेट चुरा ली

700 चॉकलेट चुरा ली

एक दुकान के बाहर फ्रिज रखा था। अविनाश ने फ्रिज का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी 5 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की करीब 700 चॉकलेट चुरा ली, जिनकी कीमत करीब दो हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी अविनाश के पास से चॉकलेट जब्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+