Viral Video : ग्रामीणों ने महिला व युवक के बाल काटे, पेशाब पिलाया और जमकर ठहाके लगाती रही महिलाएं

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के खरोदा थाना क्षेत्र के मन्ढीकपुर कालबेलिया बस्ती में मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कालबेलिया समाज के लोगों ने एक महिला और युवक के साथ जमकर मारपीट की और गांव के बीच में लाकर दोनों के बाल काट दिए। उन्होंने युवक को साकळ से बांधा और फिर ​उसके ​मुंह पर कालिख पोत दी। आरोपियों ने युवक को मूत्र पिलाते हुए महिला के कपड़े और जूतों की माला भी पहनाई।

Udaipur Woman and young Man brutally beaten by Mob Video viral

विडम्बना यह है कि पूरे अमानवीय घटनाक्रम में महिलाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और युवक व महिला के साथ हो रहे इस व्यवहार पर वे जमकर ठहाके लगाती रही। इस बीच किसी ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही किसी ने पुलिस को इत्तला कर दी। सूचना पाकर खेरोदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, सुरेश नाम का यह युवक 3 माह पहले इस गांव की एक महिला को नाते ले गया था, जो किसी अन्य की पत्नी थी। सामाजिक निपटारा नहीं होने के चलते समाज के लोगों ने उस पर दबाव बनाते हुए उसका व उसकी तथाकथित पत्नी का राजसमंद जिले के गुंजोल से शनिवार की रात को अपहरण कर लिया। इसके बाद वे दोनों को खेरोदा गांव की कालबेलिया बस्ती में ले आए। यहां पर उनके साथ शर्मसार कर देने वाले घटनाक्रम को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+