Udaipur: 11 साल की कजिन के साथ 13-14 साल के फुफेरे भाइयों ने किया था गैंगरेप, उदयपुर पुलिस ने लिया हिरासत में
Udaipur News: 13-14 साल के दो नाबालिग लड़कों को उदयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों नाबालिग लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने 11 साल की कजिन के साथ गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं, दोनों नाबालिग पर डराने और धमके का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया।
जहां से उन्हें बाल सुधार गृह (child care home) भेज दिया है। इस मामले की जांच कर रहीं डिप्युटी एसपी चेतना भाटी ने बताया कि यह घटना उस वक्त सामने आई, जब पीड़िता की बड़ी बहन ने अंबामाता पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ साल पहले बच्ची के पिता की मृत्यु हो गई थी।

पीड़ित बच्ची की बड़ी बहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी मां का 13 जून को एमबी हॉस्पिटल में ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन के लिए उदयपुर आई थी। जब मां अस्पताल में भर्ती थी, तो छोटी बहन को बुआ के घर छोड़ दिया था। घर के सभी सदस्य अस्पातल में थे।
इस दौरान 13-14 साल के फुफेरे भाइयों ने मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अन्य दो रिश्तेदारों ने भी उसका यौन शोषण किया और चुप रहने के लिए धमकी दी। बड़ी बहन जब घर वापस आई तो उसने अपनी छोटी बहन के प्राइवेट पार्ट से खून निकलते देखा।
जिसके बाद बड़ी बहन उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले गई। जब उसने खून निकलने की वजह पूछी तो पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता की बड़ी बहन ने 14 जून को अंबामाता पुलिस स्टेशन में 13-14 साल के फुफुरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही, प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉर्म सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट की धारा 3/4 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी भाइयों से घटना को लेकर पूछताछ की और बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है। बताया कि मासूम पीड़िता अभी अस्पताल में भर्ती है, उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद कोर्ट में बच्ची के बयान कराए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications