उदयपुर में चोरों ने चोरी करने के बाद किया जबरदस्त डांस, देखें CCTV में कैद हुआ VIDEO
उदयपुर, 6 सितम्बर। राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे में चोर किराणा की एक दुकान में चोरी करने के दौरान नाचते दिखे। चोरों का यह डांस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। किराना दुकान से दो बदमाशों ने इस दौरान करीब 1 लाख रुपए का सामान और हजारों रुपए की नकदी पार की है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा के राणी छाणी मार्ग पर मोक्ष धाम के सामने एमएम एजेंसी किरण दुकान पर रात को चोर दुकान के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। दुकान में रखे काजू, बादाम, सिगरेट, गुटका, तंबाकू के पैकेट्स चोरी किए।
माल की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। गल्ले में पड़ी हजारों रुपए की नकदी भी चोर ले भागे। चोरी करने के बाद चोरों ने दुकान के अंदर मस्ती से डांस किया। डांस करते हुए सीसीटीवी फुटेज में उनका डांस साफ नजर आ रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात को दुकान में घुसे दो चोर गल्ला खंगालते हैं। फिर थोड़ी में हाथ उपर उठाकर डांस करने लग जाते हैं। 23 सैकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications