Rajasthan : उदयपुर के रमेश पटेल हत्याकांड में गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, फूंक डाले वाहन
उदयपुर : गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के पीलादर में रमेश पटेल के अपहरण के बाद हत्या किए जाने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और वाहन फूंक डाले। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी है।

बता दें कि झांबुड़ा निवासी रमेश मीणा व रमेश पटेल लकड़ियों का काराबोर करते थे। दोनों के बीच 13 हजार रुपए के लेन-देने का मामला चल रहा था। हाल ही गांव पादड़ा में रमेश मीणा ने रात को एक बार फिर से रमेश पटेल से रुपए मांगे। मना करने पर मोटरसाइकिल पर छिपाकर रखी तलवार से हमला कर दिया। हत्या के करने के बाद आरोपी रमेश मीणा और साथी पारस मीणा ने शव काे जयसमंद के जंगलों में फेंक दिया।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में प्रेषित कर बताया गया था कि रमेश पटेल के अपहरण की सूचना के बाद भी तीन दिन तक पुलिस आश्वासन देकर गुमराह करती रही। घटना के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर हैं। पटेल समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि यदि 24 घंटे में पुलिस हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दिलवाती है तो समाज उग्र आंदाेलन करेगा।
समाज के लोगों ने शनिवार और रविवार को कई जगहों पर प्रदर्शन किया। सोमवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। पीलादर के रमेश पटेल की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग झरियाना बायपास पर पहुंचे। इस दौरान सैंकड़ों संख्या में युवा, बुजुर्ग मौके पर पहुंचे। लोग हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस के वाहन भी फूंक दिए गए। जिसके चलते जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी।












Click it and Unblock the Notifications