कोरोना का असर : पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके 3 बेटे, पोते ने दी चिता को मुखाग्नि
उदयपुर। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के लोग परेशान हैं। कोरोना के कारण राजस्थान के तीन लोग अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सके। ना ही पिता की चिता को मुखाग्नि दे पाए।

यह दर्दभरी दास्तां राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे के एक परिवार की है। खेरवाड़ा के तीन बेटे काम के सिलसिले खाड़ी देशों में है। बीते मंगलवार को रामलाल (65) की मौत हो गई। मौत की सूचना तीनों बेटों को दी गई, मगर खाड़ी देश भी कोरोना वायरस की चपेट में है।
एयरपोर्ट सील हैं। ऐसे में वे पिता की मौत पर भी घर नहीं आ सके। बेटों ने अपनी मजबूरी घर पर बताई। ऐसे में रामलाल के बेटे के पुत्र ने दादा के अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। दादा की चिता को मुखाग्नि भी दी।
राजस्थान में कोरोना का असर
-झुंझुनूं में कोरोना से पीड़ित परिवार के एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू।
-झुंझुनूं केन्द्रीय बस स्टैण्ड से बसों की आवाजाही पर रोक।
-पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू।
-परीक्षाएं 31 मार्च तक के लिए स्थिगत।
-खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी, श्रीनाथजी समेत कई मंदिरों के पट 31 मार्च तक के लिए बंद।
-अलवर के बाला किला करणी माता का मेला स्थगित।
-राजस्थान में गणगौर मेला, शेखावाटी उत्सव समेत कई आयोजन रद्द।












Click it and Unblock the Notifications