सेजल शर्मा का उदयपुर में हुआ दाह संस्कार, अंतिम विदाई देने उमड़ा पूरा शहर

उदयपुर। मुम्बई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान देने वाली टीवी कलाकार सेजल शर्मा का शव शनिवार को उदयपुर लाया गया। यहां आजाद नगर स्थित उनके घर पर शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया और फिर रानी रोड स्थित शमशान पर अंतिम संस्कार किया गया।

 Sejal Sharma funeral in Udaipur Rajasthan

जानकारी के अनुसार निजी कारणों से अवसाद में चल रही सेजल ने शुक्रवार अलसुबह पंखे से लटक कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई थी। सुबह परिजन सेजल के शव को लेकर उदयपुर पहुंचे। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों और सेजल के मित्रों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मुंबई से एंबुलेंस में सेजल के शव को आजाद नगर स्थित निवास स्थान पर लाया गया और फिर रानी रोड स्थित शमशान में उनका दाह संस्कार हुआ।

सेजल के पिता कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि सेजल काफी खुश मिजाज थीं और सभी से हंसकर और अपनत्व के साथ मिलती थीं। परिवार के लोगों को भी सेजल के द्वारा उठाए गए इस कदम पर विश्वास नहीं हो रहा है। हालांकि अभी तक सभी को पूरी जानकारी नहीं मिली है कि सेजल की आत्महत्या के पीछे वजह क्या थी।

सेजल के रिश्तेदारों सुनील जोशी ने बताया कि सेजल को मुंबई में काम भी मिल रहा था। वह बड़े कलाकारों के साथ एड शूट भी कर चुकी थी। काम को लेकर वो काफी उत्साहित थीं। इन सब बावजूद अत्महत्या का कारण समझ नहीं आ रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+