श्री सांवलिया सेठ मंदिर में रूस की युवती ने बांसुरी की धुन पर किया डांस, देखें वायरल video
चित्तौड़गढ़, 9 फरवरी। राजस्थान में चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रूस की एक युवती बांसुरी की धुन पर श्री सांवलिया सेठ के दरबार में मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करती नजर आ रही है।

2.20 मिनट के इस वायरल वीडियो में रूस की युवती डांस कर रही है। वहीं, वीडियो में उसका हौसला अफजाई करते अन्य लोगों की आवाज सुनाई दे रही है।
बता दें कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित श्री सांवलिया सेठ का मंदिर अपनी सुन्दरता और वैशिष्ट्य के कारण हर साल लाखों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त सांवलिया सेठ के दरबार में हाजिरी लगाने आते है। सांवलिया सेठ मंदिर की महिमा इतनी फैली के इनके भक्त वेतन से लेकर व्यापार तक में उन्हें अपना हिस्सेदार बनाते हैं।
लोक मान्यता है कि जो भक्त सांवलिया सेठ के खजाने में जितना दान देते हैं, सांवलिया सेठ उससे कई गुना ज्यादा भक्तों को वापस लौटाते हैं। व्यापार जगत में उनकी ख्याति इतनी है कि लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उन्हें अपना बिजनेस पार्टनर बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications