राजसमंद DTO व दो दलाल को ACB ने 50 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा, जानिए रिश्वत का रेट कार्ड

उदयपुर, 7 अप्रैल। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को राजसमंद में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर राजसमंद और उदयपुर टीमों की संयुक्त कार्रवाई में राजसमंद डीटीओ नैन सिंह सोढा और उसके दो दलाल वजहराम गुर्जर और तरुण कुमार को पचास हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Rajsamand DTO Nain Singh Sodha

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की राजसमंद इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत की कि वह यातायात सलाहकार का कार्य करता है। उसके पेश किए हुए लाइसेंस को बनाने की एवज में डीटीओ नैन सिंह सोढा प्रति लाइसेंस 1150 रुपए, जिसमें डीटीओ के 500 रुपए, यातायात निरीक्षक आनंद सिंह के 500 रुपए और संबंधित लिपिक मुकेश कुमार के 150 रुपए के हिसाब से प्रति लाइसेंस लिया करते थे। अब जिला परिवहन अधिकारी द्वारा प्रति लाइसेंस 1750 कमीशन के रुपए मांगे जा रहे हैं। 15 फरवरी के बाद लाइसेंसों के आवेदन पास नहीं किए जा रहे।

डीटीओ नैन सिंह सोढा द्वारा 2 महीने के बकाया कमीशन के रूप में 2,61000 रुपए की मांग दलाल वजहराम गुर्जर के माध्यम से की जा रही थी। इस पर उदयपुर एसीबी के उप महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल और पुलिस अधीक्षक राजीव पचार के सुपरविजन में एसीबी राजसमंद यूनिट के उप अधीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर पुलिस निरीक्षक हरिश्चंद्र और टीम द्वारा राजसमंद में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए दलाल वजहराम गुर्जर को परिवादी से पचास हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

साथ ही इस मामले में लिप्त डीटीओ राजसमंद नरेंद्र सिंह सोढा और एक अन्य दलाल तरुण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। उदयपुर एसीबी के उपमहानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके आवास पर भी तलाशी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+