Rajasthan: दूल्हे को घोड़ी पर राजपूत परिवार के लोगों ने किया पथराव, दो मासूमों समेत आधा दर्जन लोग घायल
उदयपुर के गोगुंदा में नंगारसी समाज की बिंदोली पर राजपूज समाज ने पथराव कर दिया। दूल्हे को घोड़ी पर बैठाने को लेकर विवाद हुआ था।

जमाना बदल गया। लोग पढ़ लिख लिए, मगर सामंतवादी सोच अभी भी बरकरार है। इसका ताजा मामला राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा में सामने आया है। यहां पर नंगारसी समाज के दूल्हे को घोड़ी पर बैठाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें राजपूत समाज के लोगों ने बिंदोली पर पथराव कर दिया।
दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठने देने व बिंदोली पर पथराव के आरोप मोहन सिंह रापजूत व उसके बेटों पर लगे। दूल्हे के परिवार की ओर से शिकायत देने पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को अरेस्ट कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयपुर गोगुंदा में रतनलाल नंगारची के बेटे सुभाष की शादी थी। उसकी बिंदोली निकाली जा रही थी। रास्ते में गांव के मोहन सिंह राजपूत व पवन सिंह ने दूल्हे को घोड़ी पर बैठाने की बात को लेकर विवाद कर लिया।
विवाद में आरोपियों ने पथराव किया, जिससे आधा दर्जन लोगों को चोट आई। दो मासूम बच्चे भी घायल हो गए। आस-पास खड़ी कारों के शीशे टूट गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से दो बच्चियों को गंभीर घायलावस्था में रैफर करना पड़ा।
मीडिया की खबरों के अनुसार सूचना पाकर डीएसपी भूपेंद्र सिंह व सायरा पुलिस थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्थराव करने के आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications