उदयपुर के सिटी पैलेस में घुसे पैंथर को पकड़ने के लिए बकरे को बांधकर लगाया पिंजरा

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर स्थित सिटी पैलेस में रविवार रात को पैंथर घुस गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। सिटी पैलेस के दरबार हॉल में पैंथर घुसने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। इसके बाद दरबार हॉल के आसपास पर्यटकों व लोगों को जाने से रोक दिया गया है। हालांकि, उदयपुर फोर्ट और पैलेस में पर्यटकों को जाने दिया गया।

City Palace udaipur

वन विभाग के मुताबिक पैंथर की दहाड़ सुनाई दे रही है। अनुमान है कि पैंथर वयस्क है। पैंथर दरबार हॉल के पास स्टोर में घुसा हुआ है। वन विभाग ने उसे ट्रेंक्युलाइज करने की कोशिश की। लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण प्रयास विफल हो गया। इसके बाद वन विभाग ने वहां पिंजरा रख दिया है। पिंजरे में बकरे को रखा गया है।

वन अधिकारियों ने बताया कि पिंजरा दरबार हॉल से निकलने वाले संकरे रास्ते में रखा गया है। ताकि वहां से निकलने के दौरान उनकी नजर बकरे पर पड़े और वह उसमें फंस जाए। उनका यह भी अनुमान है कि पैंथर समोर बाग की तरफ से दरबार हॉल में घुसा है। समोर बाग में इससे पहले भी पैंथर का मूवमेंट देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+