Udaipur: मालिक ने 18 लाख की नई Car को Donkey से खिंचवाकर पहुंचाया शोरूम, वजह चौंकाने वाली

Car video Viral Udaipur: राजस्‍थान के उदयपुर में नई कार में तकनीकी खराबी से परेशान मालिक ने गधों से गाड़ी को खिंचवाकर जताया विरोध।

car ko gadhe se khichwai

New Car Donkey Video Viral Udaipur: राजस्‍थान की लेकसिटी उदयपुर के एक कार मालिक ने अनूठ अंदाज में विरोध जताया है। उसने अपनी 18 लाख की नई गाड़ी को गधों से खिंचवाकर कार कंपनी के शोरूम में पहुंचा।

जानकारी के अनुसार उदयपुर के राजकुमार ने करीब डेढ़ माह पहले 18 लाख रुपए में नई कार खरीदी थी। अभी तक कार के नंबर भी नहीं मिले थे। कार में हाल ही कोई तकनीकी खामी आ गई, जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गए थे।

बताया जा रहा है कि राजकुमार सगाई की रस्‍म निभाने के लिए ससुराल पहुंचा तो वहां भी कार खराब हो गई थी। इस पर राजकुमार ने कंपनी के शोरूम में कॉल किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद गुस्‍साए राजकुमार ने ढोल नगाड़ों की धुन के साथ कार को दो गधों से खिंचवाकर कार कंपनी के शोरूम में पहुंचाया। गधों को माला भी पहनाई गई।

बता दें कि राजकुमार उदयपुर के सुंदरवास के रहने वाले हैं। फरवरी में 18 लाख रुपए यह नई कार खरीदी थी। इस तरह से अनूठे अंदाज में विरोध करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+