Udaipur : जीजा ने सबके सामने तलवार से काटी साली की गर्दन, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में शिक्षिका नीतू मीणा हत्याकांड का आरोपी जीजा देवा उर्फ देवीलाल का चौथे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लगा है। उदयपुर के जावर माइंस थाना इलाके की टीम ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही हैं। उदयपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि नीतू मीणा हत्याकांड के आरोपी देवा पर पांच हजार रुपए का ईनाम रखा गया है। उसकी जानकारी के देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस टीम को भी कुछ सुराग मिले हैं, जिससे जल्द ही उसके पकड़े जाने की उम्मीद है।

Neetu meena Murder in Zawar Mines Police area Of udaipur

क्या है उदयपुर का नीतू मीणा हत्याकांड

उदयपुर जिले के जावर माइंस थाना इलाके के गांव पलूना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में थूर घाटी (चावंड) निवासी 27 वर्षीय नीतू मीणा बतौर शिक्षिका कार्यरत थी। एक फरवरी 2020 की शाम साढ़े चार बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर जाने के लिए स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका जीजा देवा उर्फ देवीलाल एक वैन में सवार होकर आया और तलवार से नीतू की गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Neetu meena Murder in Zawar Mines Police area Of udaipur

नीतू मीणा हत्याकांड की वजह
जावर माइंस थाना पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि देवा मीणा ने पांच साल पहले नीतू की बहन से लव मैरिज की थी। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा था। ऐसे में नीतू की बहन देवा का घर छोड़कर अपने मायके आ गई थी। देवा को लगता था कि उसकी पत्नी अपनी बहन नीतू की बातों में आकर वापस ससुराल नहीं आ रही है। ऐसे में देवा नीतू से रंजिश रखने लगा और उसकी हत्या की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+