Manya Bhansali : मिलिए भारत के 3 वंडर किड्स से, गूगल की तरह फटाफट देते हैं हर सवाल का जवाब

उदयपुर। ये हैं भारत के तीन वंडर किड्स। हरियाणा के कौटिल्य पंडित को दुनियाभर में लोग जानते हैं। मेरठ के अनमोल नारायण स्वामी भी बतौर 'गूगल ब्वॉय' किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अब इसी कड़ी में राजस्थान के उदयपुर की बेटी मान्या भंसाली का नाम भी शामिल हो गया है। महज नौ साल की मान्या भंसाली 'गूगल गर्ल' के नाम से फेमस हो रही है। छोटी सी उम्र में देश-प्रदेशों की राजधानियों के नाम याद करने से शुरू हुआ मान्या का सफर अब सामान्य ज्ञान के दस हजार प्रश्नों के उत्तर याद करने तक पहुंच गया है।

पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है मान्या

पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है मान्या

दरअसल, 5वीं कक्षा की छात्रा मान्या भंसाली सामान्य ज्ञान के दस हजार प्रश्नों के जवाब गूगल की तर्ज पर तुरंत दे देती है, जिन्हें सुनकर हर कोई चकित रह जाता है। राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली मान्या के पिता अभय भंसाली के अनुसार 15 मार्च 2020 से बेटी मान्या के स्कूल में कोरोना वायरस को लेकर अवकाश घोषित हो गया था। उसके बाद देशभर में करीब दो माह तक लॉकडाउन रहा। लोग घरों में ही रहे।

 लोगों की सलाह बनाओ आईएएस

लोगों की सलाह बनाओ आईएएस

लॉकडाउन अवधि में मान्या ने भूगोल, इतिहास, कला, संस्कृति, कृषि और सामान्य ज्ञान से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें पढ़ डालीं। सभी से करीब दस हजार प्रश्नों के उत्तर कंठस्थ याद कर लिए। मान्या की यह प्रतिभा अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग इसके परिवार को इसे सिविल सर्विसेस की तैयारी करवाने तक की सलाल दे रहे हैं।

 तीन साल की उम्र में याद किए राजधानियों के नाम

तीन साल की उम्र में याद किए राजधानियों के नाम

मान्या के पिता अभय भंसाली ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही होनहार है। महज तीन साल की उम्र में ही मान्या ने भारत के विभिन्न प्रदेशों की राजधानियों के नाम याद रखकर हम सबको चौंका दिया था। इस पर मान्या की मां अदिति भंसाली ने उसकी याद रखने की प्रतिभा को और निखारने की दिशा में प्रयास शुरू किए।

 रोजाना सौ प्रश्न की उत्तर याद करती है

रोजाना सौ प्रश्न की उत्तर याद करती है

उदयपुर के अम्बिकापुरी में महा कालेश्वर मंदिर के पास रहने वाले अभय भंसाली ज्वैलरी का काम करते हैं। भंसाली ने बताया कि मान्या रोजाना नब्बे से सौ प्रश्नों के उत्तर याद करती है। खास बात है कि एक बार में पढ़-लिख लेने से ही मान्या के उत्तर याद रह जाते हैं। महज चार साल की उम्र में मान्या ने विभिन्न देशों-प्रदेशों की राजधानी के साथ राष्ट्रीय पशु, फूल, झंडे आदि की जानकारी याद कर ली थी।

 गूगल ब्वॉय के नाम फेमस है कौटिल्य पंडित

गूगल ब्वॉय के नाम फेमस है कौटिल्य पंडित

बता दें कि मान्या भंसाली से पहले हरियाणा का बच्चा कौटिल्य पंडित भी गूगल ब्वॉय के नाम से फेमस हो चुका है। कौटिल्य का जन्म हरियाणा के करनाल में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ है। कौटिल्य का IQ लेवल 130 के करीब बताया जाता है। इतना IQ इस उम्र में शायद 100 में से किसी एक को ही मिलता है। कौटिल्य पंडित 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भी नजर आ चुका है।

 मेरठ का अनमोल नारायण स्वामी भी गूगल ब्वॉय

मेरठ का अनमोल नारायण स्वामी भी गूगल ब्वॉय

उत्तर प्रदेश के मेरठ का अनमोल नारायण भी गूगल ब्वॉय के रूप में जाना जाता है। जिस उम्र में बच्चे एबीसीडी और सौ तक की गिनती सीखने में घरवालों को परेशान कर देते हैं उस उम्र में अनमोल ने भी कमाल कर दिखाया। अनमोल सामान्य ज्ञान के हजारों सवालों के जवाब गूगल की तर्ज पर फटाफट दे देता है। मीडिया से बातचीत में अनमोल ने बताया कि उसे हजारों सवालों के जवाब उसकी मम्मी ने बताए थे, जो अब उसे पूरी तरह से याद हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+