उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर के दोनों बेटों को इस पद पर मिली सरकारी नौकरी

उदयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में मंगलवार को बड़ी खबर आई है। खबर है कि कन्हैयालाल तेली के दोनों बेटों को राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। इस संबंध में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने आदेश जारी किए हैं।

udaipur

12 जुलाई 2022 को उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की ओर जारी आदेश में कन्हैयालाल के बेटे तरुण कुमार तेली व यश तेली को कनिष्ठ सहायक पद पर सरकारी नौकरी दी गई है। आदेशों में इनकी नियुक्ति की ​शर्तों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें लिखा है कि कन्हैयालाल टेलर के बेटों को प्रोबेशन अवधि के दौरान इनको पारिश्रमिक के अलावा अन्य कोई भत्ते मसलन मकान, वाहन, किराया, बोनस व महंगाई आदि देय नहीं होंगे।

इधर, खबर है कि कन्हैया लाल हत्याकांड उदयपुर में शामिल 7 आरोपियों में से 4 को जेल भिजवा दिया गया है। तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया है। NIA ने मंगलवार को सभी सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था।

बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के समर्थन में पोस्ट डालने पर 28 जून को मोहम्मद रियाज व गौस ने उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने आए ​थे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।

इसके बाद में 6 जुलाई को कैबिनेट बैठक में दोनों बेटों को नौकरी देने को मंजूरी दी गई थी। राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा नियमों में संशोधन को लेकर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई थी। राज्य सरकार की ओर कन्हैयालाल के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान की गई थी।

28 जून 2022 को उदयपुर के मालदास स्ट्रीट इलाके में टेलर कन्हैयालाल की धारदार हथियारों से उसकी ही दुकान पर दो मुस्लिम युवकों ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। देशभर में इस हत्याकांड को लेकर आक्रोश देखने को मिला था। घटना के बाद राजस्थान में माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते प्रदेशभर में पूरे एक माह के लिए धारा-144 लगा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+