उदयपुर पहुंचीं कंगना रनौत, ट्विटर पर दिल का निशान बनाकर लिखा-'मेरे सबसे खास व्यक्ति से मिलने आई हूं'
उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों राजस्थान में हैं। वे जैसलमेर में अपनी आगामी फिल्म तेजस की शूटिंग कर रही थीं। अब वे जोधपुर होते हुए निजी विमान से लेकसिटी उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पहुंचीं।

निजी विमान से उदयपुर पहुंची कंगना
राजस्थान के जोधपुर में आगामी फिल्म तेजस का शेड्यूल पूरा करके बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को उदयपुर पहुंचीं। निजी चार्टर विमान से उदयपुर पहुंची कंगना रनौत ने सोशल मीडिया से अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह उदयपुर इस बार किसी खास व्यक्ति से मिलने के लिए आई हैं।
ट्विटर हैंडल पर शेयर की फोटो
उदयपुर पहुंचने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर की है। फोटो के साथ दिल का निशान बनाकर कैप्शन लिखा है कि अपने किसी खास व्यक्ति से मिलने उदयपुर आई हूं।

नवंबर में भाई शादी के लिए उदयपुर आई थीं
उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर 2020 को कंगना रनौत के भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग के चलते उदयपुर आई थीं। तब कंगना के साथ उनका परिवार और चुनिंदा लोग भी थे। भाई की शादी होने के बाद कंगना रनौत ने उदयपुर के गांव जगत स्थित अपने परिवार की कुल देवी अम्बिका माता जी मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications