Honor Killing Udaipur : हेड कांस्‍टेबल के लापता शिक्षक बेटे व महिला के निर्वस्‍त्र शव जंगल में मिले

राजस्‍थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके में कथित रूप से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक और युवती के निर्वस्‍त्र शव जंगल में मिले हैं। शवों को कैमिकल डालकर जलाने और युवक का प्राइवेट पार्ट काटने के प्रयास किया गया है। मृतक युवक की शिनाख्‍त उदयपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्‍टेबल के शिक्षक बेटे के रूप में हुई।

Honor Killing Udaipur Rajasthan

जानकारी के अनुसार उदयपुर पुलिस के हेड कांस्‍टेबल चतर सिंह का 32 वर्षीय बेटा राहुल मीणा चार दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। उदयपुर के पलोदड़ा (जावरमाइंस) के रहने वाले राहुल मीणा और युवती जोशियों की भागल निवासी सोनूकंवर (31) पुत्री भूरसिंह राजपूत के निर्वस्‍त्र शव उदयपुर के मजावद के पास जंगल में मिला है।

थानाधिकारी योगेंद्र कुमार व्‍यास ने बताया कि मजावद-ऊबेश्‍वरजी मार्ग पर शवों के पास दोनों के कपड़े, जूते व चाकू पड़ा मिला। शवों पर कैमिकल भी छिड़का हुआ था। कैमिकल की वजह से शवों की त्‍वचा खराब होकर काली पड़ गई थी।

पुलिस मामले को ऑनर किल‍िंग से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि दोनों के परिजनों ने उनके बीच किसी तरह का कोई रिश्‍ता होने से इनकार किया है। दोनों कैसे हुई? यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। राहुल मीणा अदवास (उदयपुर) के सरकारी स्कूल में टीचर था। उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बेटियां हैं। राहुल 15 नवंबर से लापता था।
पुलिस जांच में पता चला कि मृतका सोनू कंवर की शादी बरवाड़ा के पास मोजावतों की भागल में हुई थी। पति से अनबन के कारण उसने घर छोड़ दिया। पति के खिलाफ भरण पोषण के अधिकार का मामला भी दर्ज करवाया। वर्तमान में वह बड़गांव मे रह रही थी, जहां सिलाई का काम करती थी।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्‍य जुटाए हैं। वास्‍तविकता जांच में सामने आ सकेगी। शवों पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में लगा रहा है कि एक दो दिन पहले इनकी हत्‍या करके शव जंगल में फेंके गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+