उदयपुर में 'जज की बेटी' का हाई वोल्टेज ड्रामा, रात को सबके सामने करती रही ऐसी हरकतें

उदयपुर, 24 सितम्बर। राजस्थान के उदयपुर के सूरजपोल पुलिस थाना इलाके में गुरुवार रात को एक युवती ने कॉलोनी में जमकर हंगामा किया। युवती कभी अपने पिता को जज बताती रही तो कभी वह आस-पास के लोगों से अभद्र व्यवहार करती दिखी।

इस दौरान कॉलोनी की महिलाएं भी युवती को समझाने की कोशिश करती रही, मगर युवती सबको गालियां देती रही। हालांकि 20 मिनट तक चले ड्रामे के बाद युवती के दो साथी वहां पहुंचे और उसे समझाकर अपने साथ ले गए।

Recommended Video

    उदयपुर में 'जज की बेटी' का हाई वोल्टेज ड्रामा, रात को सबके सामने करती रही ऐसी हरकतें
     माली कॉलोनी की घटना

    माली कॉलोनी की घटना

    जानकारी के अनुसार शहर के माली कॉलोनी में रोड किनारे एक युवती अपने तीन दोस्तों के साथ झगड़ रही थी। युवती उसके दोस्तों पर स्कूटी की चाबी और मोबाइल को रोड किनारे झाडियों में फेंकने का आरोप लगाकर गालियां दे रही थी।

    युवती से समझाइश करने की कोशिश की

    युवती से समझाइश करने की कोशिश की

    इसके बाद मौके पर वहां जमा हुए स्थानीय लोगों ने युवती से समझाइश करने की कोशिश की, उनसे भी भिड़ गई। लोगों को देखकर युवती के साथी मौके पर भाग गए। युवती यही नहीं रूकी। वो खुद को जज की बेटी बताकर धौंस जमाती रही। महिलाओं ने युवती को समझाकर उसे घर जाने को कहा लेकिन वो जाने को तैयार नहीं हुई।

     ग्वालियर सामने आया था ऐसा मामला

    ग्वालियर सामने आया था ऐसा मामला

    इसी माह ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर सामने आया है। ग्वालियर के पड़ाव चौराहे पर शराब के नशे में ​धुत दिल्ली की एक मॉडल ने अचानक आर्मी के वाहन को रोक लिया और वाहन में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।

    पुलिस थाने से महज सौ मीटर दूर की घटना

    पुलिस थाने से महज सौ मीटर दूर की घटना

    पुलिस थाने से महज सौ मीटर दूर की इस घटना में पुलिस बमुश्किल युवती को काबू कर सकी और थाने ले गई। बुधवार की रात तकरीबन 8 बजे एक युवती अचानक से पड़ाव चौराहे पर एक आर्मी वाहन को रोककर उसमें तोड़फोड़ करती देखी गई। आर्मी वाहन सवार ने युवती को रोका।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+