उदयपुर : हत्या कर किसी और की जलती चिता पर डाला युवक का शव, सुबह मोक्षधाम में दिखा यह नजारा

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। शनिवार सुबह मोक्षधाम में अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ना ही वारदात को अंजाम देने वालों का भी सुराग लग पाया है।

Dead Body Found in Cremation ground in Udaipur Rajasthan

हिरणमगरी थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि श्मशान में किसी युवक का अर्द्धनग्न शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसके सिर पर वार कर हत्या की गई है। घटनास्थल पर शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी। इससे संभावना जताई जा रही है की पार्टी के दौरान विवाद होने पर युवक की हत्या की गई है। हालांकि युवक कौन है इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं।

ऐसा लगता है कि शराब पीने के दौरान युवक का आरोपी या आरोपियों से झगड़ा हुआ होगा। इस पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को श्मशान में ले जाकर वहां कुछ घंटों पहले जली एक चिता पर डाल दिया। अंगारे गर्म होने से उसे मरा हुआ समझ कर आरोपी वहां से चले गए। वह मरा नहीं था और कुछ देर बाद चिता से उठ कर शराब पार्टी वाले स्थान पर आ गया। वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+