CM अशोक गहलोत की ओर दी गई इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ छबड़ा हिंसा का आरोपी
उदयपुर, 25 अप्रैल। भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि छाबड़ा हिंसा के मुख्य आरोपी ने सीएम अशोक गहलोत की ओर से दी गई इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ। भाजपा की राज्य इकाई ने इस संबंध में सीएम गहलोत से माफी मांगने की मांग की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अशोक गहलोत वोट बैंक के लिए राजनीति कर रहे हैं। तभी उन्होंने हिंसा के आरोपी को बुलाया। वोट बैंक को मजबूत करने के लिए इफ्तार पार्टी रखी। उन्होंने मुस्लिम समाज के मौजीज लोगों को बुलाया। छबड़ा हिंसा के मुख्य आरोपी ने भी हिस्सा लिया। आरोपी की तस्वीर वायरल हो रही है।
कटारिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि अशोक गहलोत ने प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मन बना लिया है।
अलवर और करौली की घटनाओं से गहलोत का वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यक समुदाय का तुष्टिकरण साबित होता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। यह राजस्थान राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे 'चिंता का विषय' बताते हुए, छाबड़ा के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने मांग की कि उन परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए, जिसके कारण गहलोत आवास पर छाबड़ा हिंसा के आरोपी को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का निमंत्रण मिला।
सिंघवी ने कहा कि छाबड़ा हिंसा का मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में मौजूद था। यह चिंता का विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए कि उसे गहलोत के आवास में प्रवेश करने की अनुमति क्यों दी गई? यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा से समझौता है।












Click it and Unblock the Notifications