कौन है ये दुल्हन डिंपल भावसार जिसकी शादी में स्ट्रीट डॉग व आवारा पशुओं को भी मिली दावत?

उदयपुर, 9 मई। हर किसी की शादी में मेहमानों की लंबी चौड़ी लिस्ट बनती है, मगर आपको यह जानकार ताज्जुब होगा कि इस शादी में मेहमानों की सूची में स्ट्रीट डॉग और आवारा पशु भी थे। बाकायदा उनके लिए दावत का कार्यक्रम रखा गया। दुल्हन ने खुद अपने हाथों उनको भोजन परोसा।

udaipur

दरअसल, उदयपुर के आहड़ इलाके में एनिमल फीड की फाउंडर डिंपल भावसार की शादी है। मंगलवार को डिंपल सात फेरे लेंगे। शादी के कार्यक्रमों में आठ ​मई को स्ट्रीट एनीमल्स की मेहमानवाजी के लिए 'एनिमल फीड ड्राइव' का आयोजन किया गया।

एनिमल फीड ड्राइव कार्यक्रम के तहत डिंपल दुल्हन की ड्रेस पहनकर ढोल नगाड़ो के साथ विवाह स्थल के आस-पास के इलाकों में पहुंची। वहां उसने गलियों में घूमने वाले जानवरों को खाना खिलाया।

दुल्हन को इस तरह से जानवरों को भोजन करवाते एक बारगी तो लोग हैरत में पड़ गए, मगर बाद में माजरा समझ आया कि डिंपल ने अपनी शादी में अनूठी पहल शुरू की है तो हर कोई उसे सैल्यूट करता दिखा।

डिंपल मंगलवार को फेरे होंगे और इस दिन के मेहमानों की सूची में पक्षी भी शामिल हैं। इनके लिए वे 300 से ज्यादा परिंडे बांटेंगी। इसके अलावा रिसेप्शन वाले एरिया में जगह-जगह एनिमल हित के संदेश वाले बैनर भी लगवाएंगी।

मीडिया से बातचीत में डिंपल ने बताया कि उसने अपनी शादी के कार्ड में 'बेजुबान पशु-पक्षी है हर मानव की जिम्मेदारी', 'मानव मिलकर करें रखवाली', 'पशु क्रुरता महा अपराध' जैसे 10 से ज्यादा पशु हित के संदेश प्रिंट करवाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+