राजस्थान में कोरोना से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का निधन, उदयपुर के एमबी अस्पताल में चल रहा था इलाज

उदयपुर, 19 मई। राजस्थान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर अभी भी बरकरार है। बुधवार को राजस्थान के उदयपुर जिले की धरियावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया।

BJP MLA Gautam Lal Meena dies from Corona in Rajasthan

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबियों में से एक गौतम लाल मीणा पिछले कई दिन से बीमार चल रहे थे। उदयपुर के एमबी अस्पतमाल में उनका इलाज चल रहा था। कोरोना पॉजिटिव विधायक गौतम लाल मीणा के निधन से राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई।

अनूप कुमार सिंह : मां के लिए IAS बेटे ने छोड़ी कलेक्टरी, 35 दिन बाद वो हार गई जिंदगी की जंग

विधायक मीणा के निधन पर सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने लिखा कि धरियावद से भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, स्व. मीणा के समर्थकों तथा मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+