24 साल की पत्नी ने 26 साल के पति को बनाया 'नामर्द', बेडरूम में यूं बर्बाद कर दी जिंदगी

टीकमगढ़, 14 दिसंबर: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक शख्स को अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की चाहत भारी पड़ गई। दरअसल पत्नी मन नहीं होने की वजह से बार-बार मना कर रही थी, लेकिन पति जिद पर अड़ गया और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। पत्नी को उसकी ये हरकत इतनी बुरी लगी कि उसने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। घायल हालत में शख्स अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज गया। इसके बाद मामले की शिकायत जतारा थाने में की। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 7 दिसंबर की है। युवक ने सर्जरी कराई है।

24 साल की पत्नी, 26 साल का पति, दो साल पहले हुई थी शादी

24 साल की पत्नी, 26 साल का पति, दो साल पहले हुई थी शादी

मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले जतारा थाना क्षेत्र के रामनगर का है। यहां 24 वर्षीय एक महिला ने अपने ही 26 वर्षीय पति का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट कर अलग कर दिया। आरोप है कि उसका पति उससे उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था। दोनों की शादी साल 2019 में हुई थी। जतारा के स्वास्थ्य चिकित्सक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि धारदार वस्तु से प्राइवेट पार्ट काटा गया था।

पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

जतारा पुलिस स्टेशन इंचार्ज त्रिवेंद्र त्रिवेदी के मुताबिक, एक शख्स ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट उस समय काट दिया जब वह उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। प्राइवेट पार्ट काटे जाने के बाद पति पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पति की शिकायत के बाद पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पति को पत्नी से जबरदस्ती करना पड़ा भारी

पति को पत्नी से जबरदस्ती करना पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही पति पत्नी में सुलह हुई थी, जिसके बाद पत्नी मायके से ससुराल लौटी थी। 7 दिसंबर की रात पति-पत्नी दोनों अपने घर में थे। रात में जब युवक ने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई तो पत्नी ने उसका गुप्तांग काटकर अलग कर दिया। जतारा पुलिस स्टेशन इंचार्ज त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+