Tikamgarh News: टीकमगढ़ के पलेरा में बिजली की 11केवी लाइन टूटी, 1 किसान की मौत
Tikamgarh News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पलेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बारी में 11000 केवी लाइन का तार के तार की चपेट में आने से एक किसान की मोके पर मौत हो गई।

यहां आपको बता दें कि मृतक राममिलन यादव पिता प्रीतम यादव निवासी ग्राम पंचायत बारी अपने खेत की मेंड़ से होकर जा रहा था तभी अचानक उसके ऊपर 11हजार केबी लाइन का एक तार टूट कर मेंड़ पर जा रहे राम मिलन यादव के ऊपर गिर गया जिसकी उसकी मोके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लिधौरा पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र जतारा भेजा दिया गया है।जहां पर उसका पीएम किया जाएगा।
किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है, ग्रामीणों ने मांग की है कि बाबा आदम के जमाने से लगे पुराने विद्युत तार निकलवा कर नई लाइन डाली जाएं जिससे ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications