मंडप से दूल्हा फरार: रोल्ड गोल्ड ज्वैलरी ने तुड़वाई शादी, टायलेट का बहाना बनाकर दूल्हा गायब

मप्र के टीकमगढ़ जिले के लिधौरा में एक यादव परिवार में बारात आई थी। वरमाला के बाद जब मंडप के नीचे दुल्हन को जेवर दिए गए तो वे नकली निकले। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। बाद में दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।

MP: दुल्हन को चढ़ाए नकली जेवर, मंडप से भागा दूल्हा

विवाह के दौरान वरमाला होने के बाद जब मंडप के नीचे सात फेरों की बारी आई तो एक दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर टायलेट जाने का बहाना बनाकर भाग खड़ा हुआ। गुपचुप तरीके से दूल्हे के भागने के बाद विवाह मंडल और दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। दरअसल दूल्हे के परिजन ने दुल्हन को रोल्ड-गोल्ड की नकली ज्वैलरी चढ़ाई थी, जिस पर दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद दूल्हा और उसके परिजन पैसों की मांग करते हुए विवाह से ​इंकार करने लगे।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक अजीब तरह का मामला सामने आया है जिसमें शादी के भरे मंडप से दूल्हा सात फेरे लेने से पहले मंडप से भाग गया। दरअसल जिले के लिधौरा में मुहारा निवासी राकेश यादव की बेटी का विवाह फतेहका खिरक निवासी चंदन सिंह के बेटे उमेश के साथ हो रहा था। बारात गाजे-बाजे के साथ पहुंची, लड़की वालों ने बारात का जोरदार स्वागत किया और दूल्हे का तिलक किया। विवाह समारोह के दौरान वरमाला का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। यहां तक सब ठीक था। मामला तब बिगड़ा जब मंडल में दुल्हन को दूल्हे के पिता और बुजुर्गों ने सोने के जेवर चढ़ाए जो असल में नकली थे और सोने जैसे दिख रहे थे। जिस पर दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने कहा कि मंडप में नकली जेवर नहीं चढ़ाते हैं।

नकली जेवर की बात पर दूल्हा पक्ष बिफर गया

लड़की पक्ष की तरफ से जब रोल्ड-गोल्ड या नकली जेवरों को लेकर आपत्ति जताई गई तो दूल्हे के परिजन बहाने बाजी कर बहस करने लगे। उनका कहना था कि अगर दुल्हन को सोने के जेवर चढ़वाना है तो पैसे देना होंगे। पैसों की जब बात बीच में आई तो लड़की पक्ष ने फिर आपत्ति जताई कि यह आत आपका ही जेवर होता है, हमारी तरफ से नहीं लगता। हम पैसे क्यों दें तो दोनों पक्ष के बीच कहा-सुनी हो गई। दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। बहसबाजी के दौरान दूल्हा टायलेट का बहाना कर साथियों के साथ गया तो वहीं से गुपचुप भाग गया। इधर जब दूल्हे के परिजन विवाह छोड़कर जाने लगे तो राकेश यादव और परिजन ने हाथ जोड़कर, पैर पड़कर उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और मंडप छोड़कर चले गए।

परिजन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई
लड़की के पिता राकेश यादव ने दूसरे दिन पुलिस थाने पहुंचकर दूल्हा पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि लड़के वालों ने नकली जेवर बच्ची को चढ़ाए थे, महिलाओं ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद लड़के वालों ने पैसों की डिमांड रख दी थी। ​वे बहस करने लगे और बिना विवाह कराए ही मंडप से दूल्हे को बहाने से उठाकर चले गए। लड़की के पिता और अन्य परिजन इसे दहेज प्रताड़ना का मामला बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+